Ad

ड्राई फ्रूट की खेती के प्रकार

इस ड्राई फ्रूट की खेती से किसान कुछ समय में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं

इस ड्राई फ्रूट की खेती से किसान कुछ समय में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं

अखरोट एक उम्दा किस्म का ड्राई फ्रूट है। जब हम ड्राई फ्रूट्स की बात करते हैं, तो अखरोट का नाम सामने ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। साथ ही, अमेरिका अखरोट निर्यात के मामले में विश्व के अंदर प्रथम स्थान रखता है। हालांकि, चीन अखरोट का सर्वाधिक उत्पादक देश है। बतादें, कि अखरोट के माध्यम से स्याही, तेल और औषधि तैयार की जाती हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में ड्राई फ्रूट्स की खेती की जाती है। परंतु, इसकी खेती पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकांश होती है। ड्राई फ्रूट्स की मांग तो वर्षों से होती आई है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को प्रचूर मात्रा में विटामिन्स और पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। साथ ही, इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में यदि किसान भाई ड्राई फ्रूट्स का उत्पादन करते हैं, तो वह कम वक्त में ही मालामाल हो सकते हैं। हालाँकि, ड्राई फ्रूट्स संतरा, अंगूर और सेब जैसे फलों की तुलना में महंगा बेचा जाता है। साथ ही, इसको दीर्घ काल तक भंड़ारित कर के रखा जा सकता है। यह मौसमी फलों के जैसे शीघ्र खराब नहीं होता है।

भारत में कितने ड्राई फ्रूट्स का उत्पादन किया जाता है

दरअसल, भारत में अंजीर, काजू, पिस्ता, खजूर, बादाम, अखरोट, छुहारा और सुपारी समेत विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स की खेती की जाती है। परंतु, अखरोट की बात तो बिल्कुल अलग है। पहाड़ी क्षेत्रों में इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है। जम्मू- कश्मीर भारत में इसका सर्वोच्च उत्पादक राज्य है। अखरोट की भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी मांग है। इसकी खेती करने हेतु सर्द और गर्म, दोनों प्रकार की जलवायु अनुकूल मानी जाती है। परंतु, 20 से 25 डिग्री तक का तापमान इसके उत्पादन हेतु काफी अच्छा माना जाता है। ये भी पढ़े: अखरोट की फसल आपको कर देगी मालामाल जाने क्यों हो रही है ये खेती लोकप्रिय

अखरोट के पेड़ की ऊंचाई कितने फीट रहती है

बतादें, कि अखरोट की रोपाई करने से एक वर्ष पूर्व ही इसके पौधों को नर्सरी में तैयार किया जाता है। विशेष बात यह है, कि नर्सरी में ग्राफ्टिंग विधि के माध्यम से इसके पौधे तैयार किए जाते हैं। बतादें, कि 2 से 3 माह में नर्सरी में पौधे तैयार हो जाते हैं। अगर आप चाहें तो दिसंबर अथवा जनवरी माह में अखरोट के पौधों को खेत में रोपा जा सकता है। जम्मू- कश्मीर के उपरांत उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में भी सबसे ज्यादा अखरोट की खेती की जाती है। बतादें, कि इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 40 से 90 फीट तक हो सकती है।

यह ज्यादातर 35 डिग्री एवं न्यूनतम 5 डिग्री तक तापमान सह सकता है

अखरोट को सूखे मेवा बतौर भी उपयोग किया जाता है। अमेरिका अखरोट का सर्वोच्च निर्यातक देश है। हालांकि, चीन अखरोट का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अखरोट के माध्यम से स्याही, औषधि और तेल तैयार किया जाता है। ऐसी स्थिति में किसान भाई इसका उत्पादन कर बेहतरीन आमदनी कर सकते हैं। परंतु, इसका उत्पादन उस भूमि पर संभव नहीं है, जहां जलभराव की स्थित हो। साथ ही, अखोरट का उत्पादन के लिए मृदा का पीएच मान 5 से 7 के मध्य उपयुक्त माना गया है। अखरोट को ज्यादातर 35 डिग्री एवं न्यूनतम 5 डिग्री तक तापमान सहन कर सकता है। अखरोट के एक वृक्ष से 40 किलो तक उत्पादन हांसिल किया जा सकता है। बाजार में अखरोट की कीमत सदैव 700 से 1000 रुपये के दरमियान रहती है। आप ऐसी स्थिति में अखरोट के एक पेड़ के जरिए न्यूनतम 28000 रुपये की आमदनी की जा सकती है।
मेवा की श्रेणी में आने वाले काजू का उत्पादन घर पर कैसे करें ?

मेवा की श्रेणी में आने वाले काजू का उत्पादन घर पर कैसे करें ?

आज हम आपको मेरीखेती के इस लेख में मेवा के अंतर्गत आने वाली बेहतरीन काजू के बारे में बताऐंगे कि कैसे आप अपने घर में ही काजू का पेड़ लगाकर ढेरों रुपये की बचत कर सकते हैं। बेहतरीन देखभाल होने की स्थिति में एक काजू का पौधा लगभग 8 किलोग्राम प्रति वर्ष काजू प्रदान करता है। बतादें, कि विश्वभर में काजू का बड़े पैमाने पर आयात-निर्यात किया जाता है। काजू का पेड़ बेहद शीघ्रता से बढ़ता है। ब्राजील में काजू की पैदावार हुई थी, परंतु आज काजू की मांग संपूर्ण विश्व में है। काजू का पेड़ सामान्य तौर पर 13–14 मीटर ऊंचा होता है। हालांकि, इसकी बौनी कल्टीवर किस्म का वृक्ष केवल छह मीटर ऊंचा होता है। तैयार होने एवं ज्यादा उत्पादन देने की वजह यह प्रजाति बहुत फायदेमंद है। आप घर के अंदर भी काजू का पौधा उत्पादित कर सकते हैं। आइए अब हम जानेंगे, कि इसके लिए आपको किन-किन मुख्य बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

काजू की खेती के लिए हाइब्रिड पौधे

घर में काजू की खेती करने के लिए सदैव हाइब्रिड पौधे ही उगाऐं। इस प्रजाति के पौधे घर के गमलों में सहजता से तैयार हो जाते हैं। दरअसल, हमें शीघ्र ही काजू मिलते हैं। मिट्टी काजू एवं जलवायु काजू भारत में कहीं भी उत्पादित किया जा सकता है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर काजू की फसल शानदार होती है। काजू तकरीबन हर प्रकार की मृदा में उग सकता है। वैसे, रेतीली लाल मृदा में काजू उगाने से शानदार नतीजे हांसिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
इस ड्राई फ्रूट की खेती से किसान कुछ समय में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं

काजू का रोपण एवं उर्वरक

गमला काजू की जड़ें काफी ज्यादा व्यापक होती हैं। इस वजह से काजू के पेड़ को लगाने के वक्त 2 फीट से कम गहरे गमले का इस्तेमाल करें। इससे काजू का पौधा काफी मजबूत होगा। वैसे तो काजू को किसी भी मृदा एवं जलवायु में उगाया जा सकता है। परंतु, जून से दिसंबर के मध्य दक्षिण एशियाई इलाकों में इसे लगाने का सबसे शानदार वक्त माना जाता है। काजू की फसल में खाद एवं उर्वरक लगाने से शानदार उत्पादन प्राप्त होता है। इस वजह से समुचित वक्त पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक एवं खाद डालना अत्यंत आवश्यक है। यदि आप नियमित तौर पर और सही ढ़ंग से पौधों की देखभाल करते हैं, तो आपको एक काजू का पौधा तकरीबन 8 किलोग्राम काजू हर साल देता है।